3 दिन से कर रहा था विवाद / शराबी पति ने घर में सो रही पत्नी पर उड़ेला खौलता तेल, आरोपी फरार

भीम नगर में शराबी पति ने घर में सो रही पत्नी के ऊपर खौलता हुआ तेल उड़ेल दिया। गर्म तेल के कारण महिला की कराह सुनकर आई बड़ी बहन और उसके बच्चों ने अस्पताल पहुंचाया। तब तक आरोपी भाग निकला था। जहांगीराबाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज किया है। 



मूलत: ग्वालियर निवासी 30 वर्षीय गीता की वर्ष 2008 में भीम नगर में रहने वाले बंटी शाक्य से शादी हुई थी। टीआई वीरेंद्र सिंह चौहान के मुताबिक दोनों के तीन बच्चे हैं। बंटी पेशे से मजदूर है। कुछ दिन पहले ही बड़ी बहन राजकुमारी गीता के पास रहने ग्वालियर से आई है। राजकुमारी ने पुलिस को बताया कि शराब के नशे में बंटी आए दिन गीता से विवाद करता है। करीब तीन दिन से दोनों के बीच विवाद चल रहा था।


बुधवार रात भी बंटी शराब के नशे में घर पहुंचा और गीता से विवाद करने लगा। इसके बाद सभी कमरे में सो गए। गुरुवार सुबह करीब 5 बजे अचानक गीता की चीख सुनकर नींद खुली। देखा कि बंटी ने सो रही गीता पर खौलता हुआ तेल उड़ेल दिया था। इस करतूत के बाद आरोपी वहां से भाग निकला। राजकुमारी और गीता के तीनों बच्चों ने कराह रही गीता को अस्पताल पहुंचाया। इस वारदात में गीता करीब 40 फीसदी तक झुलस गई है। अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बंटी के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज कर लिया है।



Popular posts
जानिए सलमान खान ने सीएम कमलनाथ को क्यों कहा अपना 'Younger Brother'?
टकराव / सऊदी के जेद्दा बंदरगाह के करीब ईरानी टैंकर पर मिसाइल हमला, लाल सागर में तेल का रिसाव शुरू
पुलिस-प्रशासन एक्शन में / कर्फ्यू तोड़ने पर गुरुवार को एक ही दिन में पूरे शहर में 15 मुकदमे हुए दर्ज; लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर अबतक 5 दिन में 46 केस रजिस्टर
टकराव / सऊदी के जेद्दा बंदरगाह के करीब ईरानी टैंकर पर मिसाइल हमला, लाल सागर में तेल का रिसाव शुरू
Image